Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा में दहेज दानवों की भेंट चढ़ी पोस्ट ग्रेजुएट दीपिका! शादी में खर्च हुए 1 करोड़, फिर भी मांगी फॉर्च्यूनर और 50 लाख

Deepika Nagar Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दीपिका की करीब डेढ़ साल पहले की जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से शादी हुई थी. परिवार वाले इसे दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं.

Deepika Nagar Death

Deepika Nagar Death

Deepika Nagar Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दीपिका की करीब डेढ़ साल पहले की जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से शादी हुई थी. परिवार वाले इसे दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं. उन्होंने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू प्रताड़ना सहित कई आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

दीपिका नागर एक पढ़ी-लिखी पोस्ट ग्रेजुएट लड़की थीं. जिनकी जिंदगी ऐसे दर्दनाक तरीके से खत्म हुई कि पूरा इलाका गमजदा है. पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर केस की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली दीपिका बेहद शांत, समझदार स्वभाव की लड़की थी. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था. पढ़ाई लिखाई में होशियार दीपिका की करीब 14 महीने पहले परिजनों ने बड़े अरमानों से जलपुर गांव के ऋतिक के साथ शादी की.

ग्रामीणों के मुताबिक दीपिका की गिनती गांव की सबसे सुंदर और पढ़ी-लिखी लड़की के तौर पर होती थी. परिजनों ने बेहद लाड-प्यार से उन्हें पाला और उनकी धूमधाम से शादी की.

परिजनों के मुताबिक दीपिका की शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च हुए. आरोपी पति ऋतिक के पिता मनोज प्रधान हैं. दीपिका की शादी में परिजनों ने काफी नकदी, सामान और अन्य उपहार दिये.

शादी के बाद ही शुरू हो गई डिमांड

इतना सबकुछ करने के बाद भी लड़के की तरफ से मांगें खत्म नहीं हुई. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद ससुरालियों ने 50 लाख रुपये और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग शुरू कर दी.

जब ससुराल पक्ष की मांगें पूरी नहीं हुई तो उन्होंने दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी दीपिका अपने परिजनों को फोन पर दिया करती थी. वो रिश्ते और समाज को देखते हुए सबकुछ सहती रही.

प्रताड़ना से तनाव में थी दीपिका

परिजनों का कहना है कि दीपिका कई बार फोन पर रोते-रोते बताती थी कि उसे किस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. अपने साथ चल रही इस बर्बरता से दीपिका बेहद मानसिक तनाव में रहने लगी.

ये भी पढ़ें- तेल पर झुकने के मूड में नहीं है मोदी सरकार, जमकर रूस से खरीद रही तेल, ट्रंप के हौसले हो रहे पस्त

17 मई की रात को परिजनों को खबर आई की दीपिका की मौत हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती सूचना में बताया गया कि दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर दीपिका ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजनों का कहना है कि ये सब झूठ है. उसकी पहले हत्या की गई फिर छत से फेंककर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read