Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, 50 लाख के 100 नए मोबाइल बरामद

Greater Noida Mobile Theft Gang: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक बड़े मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 100 नए और डिब्बाबंद मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Greater Noida Mobile Theft Gang

Greater Noida Mobile Theft Gang

Greater Noida Mobile Theft Gang: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक बड़े मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 100 नए और डिब्बाबंद मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले में एक मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी किए गए महंगे मोबाइल फोन को दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सेक्टर-153 के पास चेकिंग अभियान चलाया.

100 नया मोबाइल फोन हुआ बरामद

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका. तलाशी लेने पर वाहन से IQOO कंपनी के 100 नए मोबाइल फोन बरामद हुए. सभी मोबाइल फोन डिब्बा पैक थे. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस पूरे मामले का एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की बाजार में कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी किए गए मोबाइल कहां से लाए गए थे और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

फोन चोरी कर दूसरे राज्यों में खपाते थे

ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह चोरी के मोबाइल फोन को दूसरे राज्यों और शहरों में खपाने का काम कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- जमीन हमारी पर हक कहां? 6% प्लॉट मिला, 4% का इंतजार; 26 साल से चक्कर काट रहे ग्रेटर नोएडा के किसान 29 जून को लखनऊ के लिए करेंगे कूच

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से मोबाइल चोरी और उनकी अवैध बिक्री के कारोबार में शामिल था. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read