Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हापुड़ में सरेआम गुंडागर्दी! गोलियों की तड़तड़ाहट और पत्थरों की बारिश, गांव बन गया रणक्षेत्र

Hapur firing news: हापुड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बदनोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई है. घटना में महिला सहित तीन लोगों को गोली लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG और SP मौके पर पहुंचे, 4 लोग हिरासत में लिया गया है.

Heavy Uttar Pradesh police deployment and senior officers inspecting the spot in Badnoli village, Hapur, after a violent clash and firing incident left three people injured

हापुड़ के बदनोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष

Hapur firing news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई. शहर कोतवाली क्षेत्र के बदनोली गांव (Badnoli Village) में पुरानी रंजिश और ‘आपसी टशन’ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग (Firing) हुई. इस खूनी संघर्ष में एक महिला सहित कुल 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पूर्व प्रधान के दबंग बेटों पर फायरिंग का आरोप 9Badnoli village clash Hapur)

जानकारी के मुताबिक, बदनोली गांव के नवयुवकों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश और वर्चस्व का टशन चल रहा था. इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह आपसी कहासुनी के बाद बवाल कट गया. आरोप है कि गांव के पूर्व ग्राम प्रधान के दबंग बेटों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर इस पथराव और गोलीबाजी का खौफनाक वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

DIG और SP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ रेंज के डीआईजी (DIG) कलानिधि नैथानी और हापुड़ के एसपी (SP) कुंवर ज्ञानंजय सिंह तुरंत भारी पुलिस फोर्स के साथ बदनोली गांव पहुंचे.

4 हिरासत में, सख्त कार्रवाई के निर्देश (Hapur Police action)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थिति पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital