Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी 60 साल की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 14 नवंबर का है, जब चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था.
पुलिस की जांच और गिरफ्तारी
शव की पहचान और आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाई थीं. जांच के दौरान मृतका की पहचान कोलकाता निवासी जोशीना (60) के रूप में हुई. पुलिस ने पांच जिलों के करीब एक हजार CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आगरा के ताजगंज निवासी इमरान (45) पर शक हुआ. रविवार को पुलिस ने उसे हाथरस के हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर मृतका का फोन भी बरामद हुआ.
कैसे शुरू हुआ रिश्ता?
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इमरान और जोशीना के बीच अफेयर था. दरअसल, इमरान ने जोशीना की बेटी मुमताज की शादी आगरा निवासी सत्तार से कराई थी. इसी सिलसिले में दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा और रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया. 10 नवंबर को सत्तार और मुमताज की शादी में जोशीना भी शामिल हुई थी.
ये भी पढ़ें-10 दिन का कलेक्शन आया सामने, क्या दे दे प्यार दे 2 बनेगी हिट या मिस?
शादी के दबाव से बना हत्या का प्लान
पुलिस का कहना है कि जोशीना इमरान पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन इमरान अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी नहीं करना चाहता था. पूछताछ में उसने बताया कि 13 नवंबर को वह जोशीना को कोलकाता ले जाने के बहाने बस से निकला था लेकिन रास्ते में दोनों हाथरस के नगला भुस तिराहे पर उतर गए. वहीं उसने गला दबाकर जोशीना की हत्या कर दी और भाग गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



