Bharat Express DD Free Dish

‘बिना सत्यापन नाबालिग को कमरा देने का आरोप’, हिंदू जागरण मंच बोला- ‘होटल बना अड्डा’, आरोपी मुजाहिद हिरासत में..

Accused caught with minor girl: पुलिस और हिंदू संगठनों के होटल में छापा मारा और नाबालिग लड़की और युवक को पकड़ लिया. पुलिस दोनों को थाने ले गई जहां नाबालिग के बयान दर्ज किए गए इस पूरे मामले की सूचना लड़की के परिजनों को दी गई.

नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया आरोपी

नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया आरोपी

Accused caught with minor girl:  बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. होटल ताज में गलत गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. होटल ताज का तब भंडाफोड हुआ जब हिंदू संगठनों ने विरोध जताना शुरू किया. आरोप है कि 25 वर्षीय मुजाहिद नाम का युवक 16 साल की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले गया. दोनों एक ही कमरें में रुके. मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया. सुबह करीब 5 बजे पुलिस और हिंदू संगठनों ने होटल में छापा मारकर आरोपी युवक को पकड़ लिया. आपको विस्तार से बताते है पूरा मामला

होटल ताज में छापेमारी, नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया आरोपी

हिंदू संगठनों ने पुलिस को बताया कि मुजाहिद छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया और रात भर वहीं रुका. हिंदू संगठन को इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने सोर्स से इस मामले को पता किया फिर बहेड़ी पुलिस को सूचना दी. सूचने मिलते ही पुलिस होटल पहुंची. पुलिस और हिंदू संगठनों के होटल में छापा मारा और नाबालिग लड़की और युवक को पकड़ लिया. पुलिस दोनों को थाने ले गई जहां नाबालिग के बयान दर्ज किए गए इस पूरे मामले की सूचना लड़की के परिजनों को दी गई. बता दें कि पीड़ित छात्रा बनारस की रहने वाली है और फिलहाल बहेड़ी से ITI कर रही है. आरोपी मुजाहिद बिरयानी बेचने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों की पिटाई मामले पर प्रशासन सख्त, संचालक व कर्मचारी पर दर्ज हुआ केस

जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने होटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की करी मांग

हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. हिमांशु पटेल होटल पर आरोप लगाते हुए कहा कि होटल में बिना जांच के आईडी लिए बिना नाबालिग लड़कियों को रुकने दिया जा रहा है. जो कि पूरी तरह से क्राइम है, इसी के साथ जिला अध्यक्ष हिमांशु ने सोशल मीडिया पर CM योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को टैग कर आरोपी मुजाहिद और होटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बहेड़ी पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी मुजाहिद से पूछताछ चल रही है, होटल के रजिस्टर और CCTV की भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को कमरा किन दस्तावेजों पर दिया गया, पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest