Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यो यो की धुन पर थिरका लखनऊ, सरोजनीनगर में पहली बार फ्री म्यूज़िक फेस्ट, हनी सिंह ने कहा- ‘डॉ. राजेश्वर सिंह नेता नहीं, ट्रू लीडर’

सरोजनीनगर क्षेत्र में शनिवार को सिंगर यो यो हनी सिंह ने ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति के दौरान स्मृति उपवन, आशियाना का पूरा परिसर देर रात तक उत्साह से झूमता रहा.

सरोजनीनगर क्षेत्र में शनिवार को सिंगर यो यो हनी सिंह ने ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति के दौरान स्मृति उपवन, आशियाना का पूरा परिसर देर रात तक उत्साह से झूमता रहा. कार्यक्रम में 35,000 से अधिक युवाओं की उपस्थिति दर्ज की गई. यह कॉन्सर्ट विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ‘युवा उत्सव @ सरोजनीनगर’ के तहत आयोजित हुआ. अपने विशाल पैमाने और ऊर्जा के कारण इसे लखनऊ का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का युवा कार्यक्रम माना जा रहा है. खास बात यह रही कि इसमें प्रवेश पास आधारित और पूरी तरह नि:शुल्क था.

सरोजनीनगर में सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण

इस आयोजन में क्षेत्र के 100 से अधिक स्कूल – कॉलेज, 100 से अधिक RWA, और 100 से अधिक मार्केट व कम्युनिटी एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए. इसे सरोजनीनगर के अब तक के सबसे समावेशी और बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में गिना जा रहा है.

संगीत हमारी आस्था, भक्ति और एनर्जी

इस मौके पर युवाओं के साथ संवाद करते हुए डॉ. सिंह ने कहा मुझे 35,000 मुस्कुराते चेहरे दिख रहे हैं, मुझे 35,000 बीटिंग हार्ट्स की आवाज सुनाई दे रही, आज मैं 35 हजार सपनों को सच होते देख रहा हूँ. आज एनर्जी एक है, वाईब एक है, स्प्रिट एक है. लोग कहते हैं की नेता सिर्फ भजन सुनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, संगीत हमारी आस्था, संस्कृति है, हमारी एनर्जी भी है, हर म्यूजिक जोडती है, बीट रैप, बीट ट्रांस हो या भक्ति म्यूजिक हो. राजनीति की बीट्स, डेवलपमेंट का स्टाइल, ये नया सरोजनीनगर इतिहास लिख रहा है. आज 35,000 लोग एक साथ जुड़कर नया इतिहास बना रहे हैं. लखनऊ को ग्लोबल सेंसेशन बना रहे हैं. लखनऊ बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, ग्लोबल सिटी बन रहा है, लखनऊ को ‘India’s Lifestyle Capital’ बनाना हमारा लक्ष्य है.

सीएम योगी, प्रशासन, पुलिस कर्मियों तथा वालंटियर्स का आभार

विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया, विधायक ने बताया उनके कारण ही इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो सका. योगी ने उत्तर प्रदेश को सबकुछ दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इण्डिया, स्किल इण्डिया जैसे मिशन शुरू कर युवा चेहरों पर मुस्कान दी है. विधायक ने मुख्य सचिव, DGP, पुलिस कमिश्नर, DM लखनऊ और संबंधित विभागों का भी आभार व्यक्त किया. विधयक ने सुरक्षा में तैनात हजारों पुलिस कर्मियों तथा दिन रात मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने वाले वालंटियर्स का भी आभार व्यक्त किया.

हनी सिंह ‘आइकॉन ऑफ़ कमबैक’ –

हनी सिंह सुपर स्टार नहीं, ग्लोबल आइकॉन हैं, मेरे मित्र भी हैं. हनी सिंह आइकॉन ऑफ़ कमबैक हैं. युवा हमारे भविष्य हैं, ये कंसर्ट एक प्रेरणा है, ये प्रेरणा हनी सिंह का जीवन है, जिस तरह सौ से जीरो और फिर जीरो से हजार तक पहुंचे वो प्रेरणा है. वापसी, साहस और आत्मविश्वास के प्रतीक के रूप में आज वह एक वैश्विक सुपरस्टार के रूप में खड़े हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह नेता नहीं ट्रू लीडर- हनी सिंह

हनी सिंह ने कहा पॉलिटिशियन डॉ. राजेश्वर के लिए आसान सा शब्द है, मेरे लिए वे ट्रू लीडर हैं. उन्होंने बताया की मेरी डॉ. सिंह से पुरानी मित्रता है, मैं पूरी रात काम करता हूँ, जब सोने निकलता हूँ तब वे मोर्निंग वाक पर निकलते रहे हैं, यही उनसे मिलने का सबसे सही समय है. हनी सिंह ने युवाओं से एक वादा भी लिया – सूखे नशे से दूर रहने का वादा, उन्होंने बताया कि नशे ने मेरे जीवन के कई साल बर्बाद किये. अगर कोई भगवान भोलेनाथ का प्रसाद कहकर भी नशे के लिए प्रेरित करे तो दूर रहो. ड्रग के खिलाफ मेरी जो लड़ाई है, जिसमें डॉ. राजेश्वर सिंह भी मेरे साथ हैं, उसमें मेरा साथ दीजिये.

सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम स्थल को नो-सीटिंग ज़ोन रखा गया, और युवाओं ने लगभग तीन घंटे तक खड़े होकर प्रस्तुति का आनंद लिया. अत्याधुनिक लाइटिंग और साउंड के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोडक्शन व्यवस्था की गई. भीड़ के आकार को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों ने बहु-स्तरीय हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की, जिनमें  रियल-टाइम निगरानी के लिए हाई-टेक कंट्रोल रूम, परिसर में लगे 150 AI-सक्षम हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे, सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर, दिल्ली से आए 200 प्रशिक्षित निजी सुरक्षा कर्मी, लखनऊ पुलिस की पर्याप्त तैनाती, समर्पित एंट्री–एग्ज़िट मार्ग और सख्त एक्सेस कंट्रोल, विशेष क्राउड मैनेजमेंट टीम, जिला प्रशासन की मदद से ट्रैफिक डायवर्ज़न और पार्किंग प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ.


ये भी पढ़ें: UP में AAP की “रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का आठवां दिन, संजय सिंह के नेतृत्व में आज अमेठी से प्रतापगढ़ पहुंचेगी यात्रा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital