Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP में AAP की “रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का आठवां दिन, संजय सिंह के नेतृत्व में आज अमेठी से प्रतापगढ़ पहुंचेगी यात्रा

Sanjay Singh Padyatra Pratapgarh: आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पदयात्रा 8वें दिन 19 नवंबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से अमेठी के श्याम वाटिका त्रिसुंडी से शुरू होगी. जो आज शाम 5 बजे सदर बाजार प्रतापगढ़ तक आएगी.

Sanjay Singh Padyatra Pratapgarh

Sanjay Singh Padyatra Pratapgarh: आम आदमी पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश में रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकाली जा रही है. आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पदयात्रा 8वें दिन 19 नवंबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से अमेठी के श्याम वाटिका त्रिसुंडी से शुरू होगी. जो आज शाम 5 बजे सदर बाजार प्रतापगढ़ तक आएगी. आप की इस पदयात्रा को अमेठी और सुल्तानपुर में जबरदस्त समर्थन मिला है.

संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा को 7वें दिन मंगलवार को अमेठी और सुल्तानपुर की जनता का जबरदस्त समर्थन मिला. लोगों ने संजय सिंह का फूल-मालाओं और नारों से स्वागत किया.

Sanjay Singh Padyatra Pratapgarh

8वें दिन प्रतापगढ़ में होगी जनसभा

आप की “रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का आज 8वां दिन है. यह पदयात्रा श्याम वाटिका त्रिसुंडी अमेठी से शुरू होगी और आशीर्वाद बैंक्वेट प्रतापगढ़ तक जाएगी. बीच में अजीम प्रधान हाउस और सत्कार ढाबा चिलबिला प्रतापगढ़ में इस पदयात्रा का का स्वागत सत्कार किया जाएगा. चिलबिला ढाबा पर दोपहर ब्रेक का आयोजन होगा. इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे प्रतापगढ़ सदर में स्थित आम आदमी पार्टी ऑफिस पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा.

सुल्तानपुर और अमेठी में सफल रही पदयात्रा

सुल्तानपुर और अमेठी में इस पदयात्रा के दौरान किसानों, युवाओं और मजदूरों ने संजय सिंह से मिलकर अपनी समस्याएं रखी. इस दौरान संजय सिंह ने जनता को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें- नेतागिरी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील.. क्या करती हैं लालू यादव की 9 संतान? जानें दामादों की प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगार

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है. लाखों परिवार इसका दंश झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने छोटे उद्योगों खासकर पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

जातिगत भेदभाव पर आप सांसद ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव अपने चरम पर है. जबतक सरकारी भर्तियों और पुलिस प्रशासन की भर्ती में पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी. तबतक स्थितियां नहीं बदलेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital