Jalaun Gangrape Case
रिपोर्ट-देवांशु गिरि
प्लेस- जालौन यूपी
Jalaun Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों ने इस पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की है.
पीड़िता के परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह घटना रामपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां एक 16 साल की नाबालिग छात्रा जब स्कूल से घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे घेर लिया और अहाते में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे. लड़की खुद को बचाने के लिए चीखी लेकिन उसकी चीख होटों में ही घुट कर रह गई.
पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बेआबरू होकर जब लड़की घर पहुंची तो अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी.
थाने में नहीं हुई कोई सुनवाई
जिसके बाद परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे ताकि मामला दर्ज हो जाए. परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनपर शिकायत पत्र बदलवाने की कोशिश की.
कहीं से न्याय नहीं मिलता देख परिजन थक-हार कर एसपी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- “पापा सॉरी, अभी पढ़ लो…”, मौत से पहले शीशे पर लिखा ‘True Life Story’, डायरी खोलेगी तीन बहनों की खुदकुशी का राज
इस संबंध में सीओ अंबुज सिंह ने बताया है कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है. तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है. मामले की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



