Bharat Express DD Free Dish

ईंट-पत्थर और लाठियां! झांसी की गली बनी जंग का मैदान, वायरल हुआ खूनी संघर्ष का वीडियो

झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो वायरल हुआ है. लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस हमले में कई लोग घायल हुए. पुलिस ने 7 लोगों पर की कार्रवाई.

Jhansi Crime News Mukariyana Fight Video

Mukariyana Jhansi Fight: पुनीत अग्रवाल/ झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में  शहर कोतवाली इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला मुकरियाना मोहल्ले का है, जहां दो पक्षों के बीच मामूली सी कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि देखते ही देखते पूरी गली जंग के मैदान में बदल गई.

मामूली बात और फिर खूनी संघर्ष

असल में शुरुआत तो बहुत छोटी सी बात से हुई थी, जैसा कि अक्सर मोहल्लों में होता है. लेकिन मुकरियाना मोहल्ले में गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि लोग अपनी सुध-बुध खो बैठे. विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए और ईंट-पत्थर चलने लगे. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस लड़ाई में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिखीं.

गली में मची अफरा-तफरी

जब हमला शुरू हुआ, तो मोहल्ले की उस संकरी गली में चीख-पुकार मच गई. पत्थरों की बारिश और लाठियों की गूंज के बीच वहां मौजूद बच्चों और राहगीरों में भगदड़ मच गई. इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उस वक्त माहौल इतना डरावना था कि किसी की बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हो रही थी. जो जहां था, वहीं दुबक गया या अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला.

15 दिन पुरानी है घटना

हालांकि, जांच में यह बात निकलकर आई है कि वायरल हो रहा यह वीडियो एकदम ताजा नहीं, बल्कि करीब 15 दिन पुराना है. घटना के तुरंत बाद जब पुलिस को इसकी भनक लगी, तो कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया था. पुलिस ने शांति भंग करने और बवाल करने के आरोप में दोनों ही पक्षों के कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी, ताकि इलाके में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो.

पुलिस का कहना है कि भले ही यह मामला पुराना हो, लेकिन कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ सेशन कोर्ट में सर्च ऑपरेशन जारी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read