Kanpur murder case: कानपुर के महाराजपुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला निकाल करके सानमे या रहा है. जहां एक ऑटो चालक ने लव मैरिज के सिर्फ 4 महीने बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं आरोपी सचिन ने थाने पहुंचकर खुद अपना जुर्म कबूल किया. साथ ही आरोपी द्वारा थाने में बड़ी ही दिलचस्प दलीलें दी गईं. उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को दो युवकों के साथ एक ही बेड पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी श्वेता की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जांच के लिए टीम गठित कर दी.
सचिन ने क्या लगाए आरोप?
सचिन का आरोप है कि उसकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ नाजायज संबंध थे. एक रात जब वह अपने घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. उसकी पत्नी श्वेता दो लड़कों के साथ कमरे में थी. सचिन ने जब इसस बात पर आपत्ति जताई और वीडियो बनाने की कोशिश की तो लड़कों ने उसे पीटा. साथ ही सचिन ने यह दावा भी किया है कि उसकी पत्नी ने उसे बचाने के बजाय लड़कों से कहा कि इसे मारो, नहीं तो ये उत्पाद मचाएगा.
4 महीने पहले ही की थी शादी
बता दें कि सचिन एक ऑटो ड्राइवर है. श्वेता और वह काफी समय से रीलेशनशिप में थे. 4 महीने पहले ही उसने परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता से लव मैरिज की थी. सचिन के मुताबिक उसे कुछ दिनों से अपनी पत्नी पर शक था. उसने पत्नी को फंसाने के लिए एक दिन झूठ बोला था कि वह रात को घर नहीं आएगा. लेकिन अपने प्लान के अनुसार वह कमरे में उसी समय पहुंच गया. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: चंद मिनटों में बदल गया माहौल; मासूम बेटे का रिजल्ट हाथ में आते ही पिता की मौत, स्कूल में पसरा मातम
गुस्से में हत्या कर थाने में किया सरेंडर
उस रात हंगामा होने पर डायल 112 की पुलिस आई. जिसने मामले को जैसे तैसे शांत करा दिया था. लेकिन सचिन ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद उसकी पत्नी ने धमकी देते हुए कहा कि वह उन लड़कों को बचा लेगी और सचिन को जेल भिजवा देगी. इसी बात से सचिन गुस्से में आ गया और उसने श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद डर के मारे शहर में घूमता रहा. बाद में खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया.
‘खुद को ठंड में रख उसे जैकेट दिलवाई’
थाने में पहुंचकर सरेंडर करने के बाद सचिन ने अपनी आपबीती सुनाई. फूट-फूटकर रोते हुए वह बोला कि उसने श्वेता के लिए घर-परिवार छोड़ा. कड़ी मेहनत की. ठंड में खुद जैकेट नहीं ली. लेकिन पत्नी को जैकेट दिलवाई.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस जब सचिन को लेकर कमरे पर पहुंची तो श्वेता की लाश कंबल में लिपटी मिली. ACP और ADCP समेत बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्त में है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य लड़कों की भूमिका की भी जांच हो रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


