Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में BJP विधायक के साथ पुलिस के सामने मारपीट, जानें क्या है मामला

इस घटना ने लखीमपुर खीरी में आगामी शहरी सहकारी बैंक प्रबंधन समिति के चुनावों से ठीक पहले तनाव बढ़ा दिया है. इस चुनाव को लेकर तमाम आरोप सामने आए हैं और इसे स्थगित करने की मांग की गई है.

भाजपा विधायक योगेश शर्मा के साथ मारपीट की घटना का वीडियोग्रैब.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जब एक वकील ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया. घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. थप्पड़ मारने के बाद वर्मा के समर्थकों ने वकील पर हमला कर दिया, जिससे हाथापाई हो गई और शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, वकील की पहचान स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह के रूप में हुई है. इस घटना ने इलाके में आगामी शहरी सहकारी बैंक प्रबंधन समिति के चुनावों से ठीक पहले तनाव बढ़ा दिया है.

यह घटना चुनाव से जुड़े बढ़ते विवाद के बीच हुई है, क्योंकि जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह और विधायक योगेश वर्मा का एक पत्र सामने आया है, जिसमें चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया गया है.

चुनाव को लेकर कई आरोप

हालांकि, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव तय समय पर ही होंगे. इसके अलावा आरोप सामने आए हैं कि चुनाव के लिए मतदाता सूची में छेड़छाड़ की गई थी, क्योंकि कुछ सदस्यों ने लोगों पर सूची फाड़ने का आरोप लगाया था.

चुनाव प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शुरू होने वाली है, उसी दिन मतदान और मतगणना होगी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन चुनावों में करीब 12,000 लोग मतदान करने के पात्र हैं. नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू होनी थी, जिसके बाद 10 अक्टूबर को नामांकन वापस लिए जाने थे. अंतिम मतदाता सूची 11 अक्टूबर को जारी की जानी थी, साथ ही चुनाव चिह्नों का आवंटन भी किया जाना था.

मौजूदा तनाव और आरोप-प्रत्यारोप के बावजूद एडीएम संजय सिंह ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और समय पर होंगे. वहीं, विधायक योगेश वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है, जिससे आगामी चुनाव को लेकर विवाद और बढ़ गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital