Bharat Express DD Free Dish

Lawyer Shot In Prayagraj: प्रयागराज में वकील को दिनदहाड़े मारी गई गोली, कोर्ट जाते वक्‍त बदमाशों ने निशाना बनाया

Prayagraj News: प्रयागराज के एक सीनियर वकील मानसिंह यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ही उन पर हमला करवाया है. घायल वकील की हालत गंभीर बनी हुई है.

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

Lawyer Shot In Prayagraj: उत्‍तर प्रदेश में प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में आज दोपहर दिल दहलाने वाली वारदात अंजाम दी गई. कुछ बदमाशों ने एक नामचीन वकील को गोली मारी, वे 20 मिनट तक जमीन पर तड़पते रहे. उनको निशाना उस वक्‍त बनाया गया, जब वे कोर्ट जा रहे थे.

संवाददाता ने बताया कि यह घटना सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के पास की है. जिन वकील को गोली मारी गई, उनका नाम मान सिंह है, और वह मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंग्रिया का पूरा गांव के रहने वाले हैं. उनका किसी से जमीन का विवाद चल रहा था. आशंका है कि उनको इसी के चलते गोली मारी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read