Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

हजारों महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान, डॉ. राजकुमार सिंह चौहान की पहल ने पेश की सेवा और सम्मान की मिसाल

Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में भव्य साड़ी वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं. पूर्व सांसद रीना चौधरी और रालोद महासचिव अनिल दुबे ने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए आयोजन की सराहना की.

Rajkumar Singh Chauhan Saree Distribution Ceremony

Rajkumar Singh Chauhan Saree Distribution Ceremony

Women Welfare: राजधानी लखनऊ के हरौनी क्षेत्र स्थित नारायणपुर के सिंह गेस्ट हाउस में सामाजिक सेवा और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित भव्य साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिंदी दैनिक अमन लेखनी समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं. महिलाओं की भारी मौजूदगी से समारोह स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रीना चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके सम्मान, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को देश के विकास के लिए बेहद जरूरी बताया. उन्होंने डॉ. राजकुमार सिंह चौहान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहयोग और सेवा की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया.

शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही समाज की असली ताकत

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रीना चौधरी और अनिल दुबे ने कहा कि किसी भी देश और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. एक शिक्षित महिला केवल अपना भविष्य नहीं संवारती, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को भी बेहतर दिशा देने का काम करती है. उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक होंगी, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा. मातृशक्ति का सम्मान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण की बुनियादी जरूरत है.

 

डॉ. राजकुमार सिंह चौहान की पहल की हुई सराहना

मुख्य अतिथियों ने डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है. ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, अपनापन और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए. इससे समाज के कमजोर वर्गों को संबल मिलता है और आपसी विश्वास भी बढ़ता है.

साड़ी वितरण समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

सिंह गेस्ट हाउस में आयोजित इस समारोह में हजारों महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया. साड़ी वितरण के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान करने के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना रहा. डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में हुए इस आयोजन ने महिला सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism