Bharat Express DD Free Dish

दरिंदे…तूझे शर्म भी नहीं आई! लखनऊ में 4 साल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने किया रेप

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया. जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के दौरान परिजनों को बेटी के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली.

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया. जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के दौरान परिजनों को बेटी के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर की पहचान गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं. बेटी को रोज उसके पापा स्कूल भेजने जाते थे और लौटते समय वो वैन से घर आती थी. वो वैन गिरीश मिश्रा चलाता था. शुक्रवार को जब बेटी स्कूल से घर आई तो उसकी तबीयत बहुत खराब लग रहा था.

पेट में दर्द होने पर परिजन ले गए अस्पताल

शनिवार को बेटी के पेट में दर्द होने लगा और उसे बुखार आ गया. जिसके बाद वो बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बेटी के साथ रेप हुआ है. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए. परिजनों ने बेटी से पूछा तो उसने वैन ड्राइवर के बारे में बताया.

परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत पकड़कर थाने ले आई. जब बच्ची को उसके सामने लाया गया तो वो सहम गई और रोने लगी.

बच्ची ने आरोपी की तरफ इशारा कर बताया कि इस अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की.

आरोपी ने जुर्म किया कबूल

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को वैन में बैठाने-उतारने के समय बच्ची के साथ रेप की थी.

ये भी पढ़ें- ‘कम पढ़ा-लिखा हूं पर…’ PK के फैन हुए खेसारी लाल यादव; बिहार सरकार पर बोला हमला

इस संबंध में डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि घरवालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read