Urdu Conclave 2026

‘ठाकुर’ बनकर किया प्यार, सच खुला तो कार से कुचला! लखनऊ में बोनट पर युवती को घसीटने वाला शाहनवाज गिरफ्तार

Lucknow Hit And Run Case: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक हिंदू युवती को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती कार के बोनट पर दिखाई देती है.

Lucknow Hit And Run Case

लखनऊ में बोनट पर युवती को घसीटने वाला शाहनवाज गिरफ्तार

Lucknow Hit And Run Case: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक हिंदू युवती को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती कार के बोनट पर दिखाई देती है और कुछ दूर तक घिसटती नजर आती है.

पुलिस के अनुसार आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे. युवती का आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की थी. दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी ने अपनी पहचान यश ठाकुर के रूप में बताई थी. बाद में जब उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड यश नहीं बल्कि शाहनवाज है तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसी विवाद के बीच यह घटना सामने आई.

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अनामिका जनेश्वर मिश्र पार्क के पास मौजूद थी. इसी दौरान उसने शाहनवाज को दूसरी युवती के साथ देख लिया. इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर शाहनवाज अपनी कार में बैठ गया, जबकि अनामिका कार के सामने खड़ी हो गई.

बोनट पर लटकी युवती गिरकर हुई घायल

शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय आगे बढ़ा दिया. शुरुआत में कार की रफ्तार धीमी थी, जिससे युवती बोनट पर लटकी गई. कुछ दूरी तक वह कार के साथ घिसटती दिखाई दी. इसके बाद कार की रफ्तार बढ़ने पर वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

कार लेकर हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब कार आगे बढ़ रही थी तब आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की. कुछ लोगों ने शोर मचाया और कार को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी कार लेकर वहां से निकल गया.

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के UCC वाले बयान पर सियासी बवाल, राजभर बोले- हिम्मत है तो मुस्लिम CM बनाने का करो ऐलान

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read