Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हत्या या कुछ और? लखनऊ की ऐतिहासिक मस्जिद के पास मिला अज्ञात शव! पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

लखनऊ के चौक इलाके में टीले वाली मस्जिद के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ई-रिक्शा स्टैंड के अंदर मिली लाश की शिनाख्त में पुलिस जुटी है.

Dead Body Found in Lucknow Chowk Police Station

Lucknow Crime: रवि/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक और व्यस्त इलाके चौक से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. सोमवार को यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध टीले वाली मस्जिद के ठीक सामने एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी मिली. शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

ई-रिक्शा स्टैंड के अंदर मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मामला चौक थाना क्षेत्र का है. यहां टीले वाली मस्जिद के पास बने ई-रिक्शा स्टैंड के अंदर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा गया. सुबह जब लोग स्टैंड के आसपास पहुंचे, तो वहां युवक को बेसुध पड़ा देख दंग रह गए. पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. व्यस्ततम इलाका होने के कारण इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

शिनाख्त की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का घेराबयंदी कर जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान (शिनाख्त) करना है. युवक की उम्र और हुलिए के आधार पर आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों से इसका मिलान किया जा सके.

जांच में जुटी चौक पुलिस

इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रहे हैं. यह हत्या है या किसी बीमारी या अन्य कारण से हुई आकस्मिक मौत, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. आसपास के लोगों और ई-रिक्शा चालकों से भी लंबी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था या वह यहां कब आया था.

इसके साथ ही, पुलिस मस्जिद और स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि युवक की गतिविधियों और घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा सके.

ये भी पढ़ें: नोएडा में नारी शक्ति का शंखनाद! फेलिक्स हॉस्पिटल के महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, कर्नल सोफिया कुरैशी ने भरा जोश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital