Bharat Express DD Free Dish

दूध का ग्लास और आखिरी संदेश छोड़ 5 लोगों ने खाया ज़हर, मथुरा के दलित परिवार ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में दलित परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों की जहरीला दूध पीने से मौत हो गई. घर से 5 गिलास दूध और एक आखिरी संदेश मिला, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है..

Mathura Family Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला निकल करके सामने आ रहा है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सुबह जब उठे तो मृत पाए गए. शुरुआती जांच में बताया जा रहा कि पूरे परिवार ने दूध में जहर मिल कर आत्महत्या कर ली है. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चो की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है. मृतक परिवार के घर के बाहर भारी तादात में लोग मौजूद है.

मथुरा में कहां का है मामला?

ये पूरा मामला मथुरा के थाना महावन इलाके के खपरपुर गांव का बताया जा रहा है. यहां दलित समाज से आने वाले मनीष अपने परिवार के साथ रहते थे. वह पेशे से एक किसान परिवार से तालुक रखते थे. प्रतिदिन की भांति ही कल रात मनीष परिवार के साथ हंसते खेलते कमरे में सोने गए थे. आज सुबह काफी देर तक घर के कमरे से कोई बाहर नहीं निकला. तो काफी देर होने पर आस-पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ. किसी तरह से उन्होंने घर के अंदर झांका तो वह सकते में आ गए. पूरे परिवार को मृत हालात में देखकर घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें: युवक को रास नहीं आई प्रेमिका की शादी! खुद तो मरा गर्लफ्रेंड को भी मार डाला; मुजफ्फरनगर लव स्टोरी का खौफनाक अंत

क्या है रहस्यमयी मौत का कारण?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर 5 ग्लास दूध मिला जिसमें जहर मिले होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने यही जहरीला दूध पी लिया. इसी से सभी की जान गई माना जा रहा है. पुलिस अभी पूरी जांच कर रही है और हत्या के एंगल से भी मामले की तफ्तीश तेज है.

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में घर में गृह क्लेश की बातें सामने आ रही हैं. फिलहाल पुलिस हर कोण से केस खंगाल रही है. बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

क्या है वो आखिरी संदेश?

बता दें कि घटना की जांच करने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी दीवार पर पड़ी. दीवार पर कोयले के टूकड़े से एक मैसेज लिखा था. जिसमें लिखा था कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं’.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read