बागपत (Baghpat) के प्रसिद्ध 'चाट युद्ध (Chaat Yudh)' के बाद अब मथुरा (Mathura) के बरसाना (Barsana) में 'लस्सी युद्ध (Lassi Yudh)' देखने को मिला है, जहां ग्राहकों को आकर्षित करने (attract) के लिए दो दुकानदारों (shopkeepers) के बीच जमकर लाठी-डंडे (lathi-dandas) चले और कुल्हड़ों को पत्थर (stones) की तरह इस्तेमाल किया गया।
Mathura Kulhad Yudh: बागपत के ‘चाट युद्ध’ के बाद अब मथुरा का ‘कुल्हड़ युद्ध’ चर्चा में है. जहां ग्राहकों को आकर्षित करने के चक्कर में दो दुकानदारों में भिड़ंत हो गई. दोनों दुकानदार एक दूसरे पर कुल्हड़ फेंक कर मारते दिखे. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
दरअसल ये मामला मथुरा के बरसाना का है. जहां ग्राहकों को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला तू-तू मैं-मैं से मारपीट में बदल गया. दोनों तरफ से दर्जनों लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से टूट पड़े. इस दौरान कुछ लोग कुल्हड़ फेंककर मारते भी दिखे.
‘चाट युद्ध’ के बाद पेश है मथुरा का ‘कुल्हड़ युद्ध’! ग्राहकों को आकर्षित करने के चक्कर में हुआ भयंकर बवाल, Video Viral #MathuraKulhadWar #KulhadFight #StreetFoodClash #MathuraNews #ViralVideo #UPNews #BharatExpress pic.twitter.com/L8mBnhP6yY
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 29, 2025
एक महिला के घायल होने की सूचना
घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि, दोनों दुकानदार और उनके समर्थक एक दूसरे पर किस तरह हमला कर रहे हैं. वहीं इस मारपीट में एक महिला के घायल होने की भी सूचना है.
पुलिस ने मामले को कराया शांत
वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है. मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लंबे समय से दोनों दुकानदारों में चल रही थी प्रतिस्पर्था
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच लंबे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही थी. जो आज हिंसक हो गई. दोनों पक्ष ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए होड़ करते रहते थे. इसी बीच ये बवाल मच गया.
ये भी पढ़ें- भाई वीरेंद्र वायरल ऑडियो मामले में Tej Pratap Yadav का RJD पर निशाना, बोले- क्या पार्टी इसपर करेगी कार्रवाई?
नेटिजन्स बोल रहे बागपत पार्ट-2
अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग मजे ले रहे हैं. कोई इसे बागपत पार्ट-2 कह रहे हैं. तो कोई इसे कुल्हड़ युद्ध की संज्ञा दे रहा है.
कुछ सालों पहले हुआ था बागपत का ऐतिहासिक ‘चाट युद्ध’
बता दें कि, कुछ सालों पहले यूपी के ही बागपत में ग्राहकों को आकर्षित करने के चक्कर में दो चाट दुकानदारों के बीच भयंकर युद्ध हुआ था. जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए थे. इस फनी सा दिखने वाले युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले आइंस्टाइन चाचा को लेकर लोग आज भी मीम बनाते हैं. अब मीमबाजों को चाट युद्ध के बाद एक और मसाला ‘कुल्हड़ युद्ध’ मिल गया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



