Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 हजार के इनामी गौ तस्कर ढेला उर्फ नसीर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Mau police encounter: मऊ में 15 हजार के इनामी गौ तस्कर ढेला उर्फ नसीर से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Mau police encounter

Mau police encounter

Mau police encounter: जिले में पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा इनामी गौ तस्कर ढेला उर्फ नसीर इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें ढेला उर्फ नसीर के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में VIP पेंटहाउस पर चल रहा था हाईप्रोफाइल जुए का अड्डा, पुलिस की रेड में 8 करोड़पति रंगे हाथ गिरफ्तार

कई मामलों में वांछित था आरोपी

पुलिस के अनुसार, ढेला उर्फ नसीर मऊ जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र के चेलापुरा का रहने वाला है. उसके खिलाफ गौ तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. मऊ के अलावा बलिया जिले में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी. साथ ही उसके खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital