Bharat Express DD Free Dish

मेरठ नगर निगम चुनाव में मतदान शुरू होने में देरी, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चुनाव अधिकारी को जमकर लगाई फटकार

मेरठ नगर निगम पार्षद कार्यकारिणी चुनाव में मतदान शुरू होने में सवा घंटे की देरी होने पर हंगामे के बीच बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाया. राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैलेट पेपर ना मिलने पर अधिकारियों पर भड़ास निकाली.

मेरठ के नगर निगम की पार्षद कार्यकारिणी के चुनाव में तय समय से सवा घंटे बीत जाने के बाद भी मतदान शुरू नहीं हो सका. मतदान प्रक्रिया में हुई इस देरी को लेकर हॉल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई तभी बीजेपी से राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और लोकसभा सांसद अरुण गोविल और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी मतदान केंद्र पर पहुँचे. लेकिन निर्धारित समय पर मतदान न शुरू होने से उन्होंने नाराज़गी जाहिर की और अधिकारियों से कड़े शब्दों में सवाल पूछे.

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चुनाव अधिकारी से बैलेट पेपर मांगा लेकिन अधिकारी ने बैलेट पेपर नही दिया. इस पर राज्यसभा सांसद का पारा चढ़ गया वो अधिकारी पर ज़ोर से चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा या तो बैलेट पेपर दो या यहां से भाग जाओ. उन्होंने कहा कि वो मेज भी पलट सकते हैं.

हंगामे और अफरा-तफरी के बीच अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया शुरू कराई गई. हंगामे की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस शासन में दोयम दर्जे का जीवन जीने को मजबूर था आदिवासी समाज, पीएम मोदी ने आदिवासी समाज को दिया मान सम्मान: डॉ दिनेश शर्मा

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read