Bharat Express DD Free Dish

हादसा या साजिश..? मोहन भागवत की ट्रेन में पथराव, टूटे शीशे; RSS चीफ सुरक्षित

Mohan Bhagwat Train Attacked: हरदोई के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चले हैं. इससे रेलवे में हड़कंप मच गया है. क्योंकि, इसी ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार थे. आइये जानें क्या है मामला?

Stones Pelted On Mohan Bhagwat RSS Train Vande Bharat Express Near Hardoi

Mohan Bhagwat Train Attacked: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से मेरठ की यात्रा कर रहे थे, उस पर हरदोई के पास अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के चलते संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित हैं और वे गुरुवार रात 9 बजे भारी सुरक्षा के बीच मेरठ पहुंच गए हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज कोई हादसा था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

हरदोई में बरसे पत्थर, मची हलचल (Stone Pelting On Mohan Bhagwat Train)

यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब ट्रेन लखनऊ से मेरठ/दिल्ली की ओर जा रही थी. जैसे ही ट्रेन हरदोई (Hardoi) से गुजरी, अचानक कोच पर पत्थर लगे और खिड़की का कांच टूट गया. ट्रेन में तुरंत हड़कंप मच गया. सूत्रों के अनुसार, एहतियातन मोहन भागवत को दूसरे सुरक्षित कोच में शिफ्ट कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही RPF और स्थानीय पुलिस एक्टिव हो गई है. हरदोई GRP फिलहाल दो संभावनाएं मान रही है या तो बच्चे रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे थे और बॉल लगने से शीशा टूटा. या फिर कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर ट्रेन पर पत्थर फेंके हैं.

शताब्दी वर्ष में 2 दिन का मेगा मंथन (Mohan Bhagwat In Meerut)

इस घटना के बाद, मोहन भागवत निर्धारित समय पर मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे, जहां संघ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वे शताब्दीनगर के माधवकुंज (Madhavkunj) में ठहरे हैं. संघ की स्थापना के 100 वर्ष (2025-26) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वे 20 और 21 फरवरी (शुक्रवार और शनिवार) को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘हम वादा करते हैं..’, नेपाल चुनाव में भारत-चीन की एंट्री! घोषणा पत्र में नाम दर्ज; क्या हैं सियासी मायने?

आज और कल का पूरा शेड्यूल

20 फरवरी (खिलाड़ियों से संवाद): आज भागवत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. मंच पर उनके साथ खेल विश्वविद्यालय के कुलपति दीप अहलावत मौजूद रहेंगे. इस सत्र में करीब 500 लोगों के जुटने का लक्ष्य है.

21 फरवरी (प्रबुद्धजनों से मंथन): शनिवार को वे मेरठ और बृज प्रांत के 28 जिलों से आए लगभग 1000 प्रबुद्धजनों (डॉक्टर, उद्यमी, साहित्यकार, शिक्षाविद आदि) के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण पर चर्चा करेंगे.

खास कार्यक्रम: संवाद 6 घंटे तक चलेगा (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक). टी-ब्रेक के दौरान लोगों से सवाल लिए जाएंगे, जिनका जवाब भागवत प्रश्नोत्तर सत्र (Q&A Session) में देंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read