प्रतिकात्मक फोटो
उत्तर प्रदेश से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे जान आप दंग हो जाएंगे. दरअसल उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाली पांच बच्चो की मां अचानक से गायब हो गई. जब पति उसे ढुंढने निकला तो उसे कुछ ऐसा पता चला कि उसके पैरों के निचे की जमीन खिसक गई.
कहा जाता है कि शादी एक ऐसा बंधन है जो 7 जन्मों के लिए होता है. पर आज के इस दौर में कुछ लोगो ने इसे शर्मशार कर दिया है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी से आया, जहां न केवल शादी जैसे बंधन का कोई मान नहीं रखा गया बल्कि मां शब्द को भी शर्मशार कर दिया.
रोते-बिलखते थाने पहुंचा पति
दरअसल अमेठी की रहने वाली पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग भाग गई. पति इस बात से बेखबर 7 दिनों तक उसे ढूंढता रहा, लेकिन जब पति को इस बात का पता चलता है तो उसके पैरों तले की जमीं खिसक जाती है. पति रोते-बिलखते सीधे थाने पहुंचता है और पुलिस को पूरी बात बताता है.
पुलिस ने मामले को दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है. आपको बता दें कि यह मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का है, जहां राम अवतार यादव अपने 5 बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं. एक दिन अचानक उनकी पत्नी किरण यादव गायब हो गई, जिसके बाद पति और उसके बच्चे परेशान होकर किरण को ढूंढने लगे. मगर पत्नी का कोई सुराग हाथ न लगा. ऐसा करते-करते 7 दिन बीत गए.
‘मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए’
पति राम अवतार को एक दिन पता चला कि उसकी बीवी सहजीपुर गांव के किसी युवक संग भाग गई है जिसको सुनते ही उसके होश उड़ जाते है. वो थाने जाकर FIR दर्ज करवाता है और मामले की जानकारी देता है.
राम अवतार कहता है कि उसकी बीवी 20 अगस्त को सुबह 11 बजे घर से निकली थी जो घर वापस नहीं आई और जब हमने उसे 7 दिनों तक ढूंढा तब हमें उसकी सच्चाई पता चली. हमारे तीन बेटे और दो बेटियां है. एक बेटी की शादी हो गई है और दूसरी बेटी की अगले साल ही शादी होनी है. मै एक गरीब आदमी हूं. मेरे दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं और तीसरा बेटा यहीं रहकर मजदूरी करता है. लेकिन पत्नी की इस हरकत से अब हम किसी को भी मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे. मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए.
तलाश में जुटी पुलिस
संग्रामपुर थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने राम अवतार एवं उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है. तलाश के लिए हमने पुलिस की टीमें गठित की हैं और जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा. मामले में जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: निक्की के भाई ने अपने साले पर चला दी थी गोली, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित – शादी के 9 साल बाद भाभी ने सुनाई आपबीती
-भापरत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



