Bharat Express DD Free Dish

मुजफ्फरनगर में हथकड़ी में रील बनाकर आरोपियों ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दो को भेजा जेल

Muzaffarnagar Viral Reel: मुजफ्फरनगर में कोर्ट पेशी के दौरान हथकड़ी पहने आरोपियों ने फिल्मी डायलॉग पर रील बनाई और वायरल कर दी. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि एक अभी फरार है.

Muzaffarnagar Viral Reel: मुजफ्फरनगर जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. तितावी थाना क्षेत्र के पिथौरा गांव के तीन दबंग युवक अर्जुन, कुणाल और पंकज कोर्ट पेशी के दौरान हथकड़ी पहने हुए बैठे थे. इसी दौरान उन्होंने फिल्मी डायलॉग बोलते हुए एक रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इस वीडियो में आरोपी हंसते हुए मूंछों में ताव देते नजर आए. रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

किस मामले में गिरफ्तारी?

दरअसल, 8 दिसंबर को इन तीनों युवकों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर 14 दिसंबर को इन्हें गिरफ्तार किया और 151 में चालान कर एसडीएम सदर कोर्ट में पेश किया. पेशी के दौरान ही आरोपियों ने हथकड़ी में बैठकर यह रील बनाई थी.

पुलिस ने लिया संज्ञान

रील वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ फिर से FIR दर्ज की. शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन और कुणाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी पंकज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

गिरफ्तारी के बाद हालत खराब

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपी अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पाए.

सीओ फुगाना का बयान

सीओ फुगाना नीरज सिंह ने बताया कि इन तीनों ने कोर्ट पेशी के दौरान फिल्मी गाने पर रील बनाई थी. वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इन्हें दोबारा गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान किया गया है.

ये भी पढ़ें-संसद के शीतकालीन सत्र में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, प्रियंका गांधी फ्रंट पर और राहुल साइडलाइन

इस पूरे मामले ने जनपद में खूब चर्चा बटोरी है. हथकड़ी में रील बनाने वाले आरोपियों की हरकत ने पुलिस की सख्ती और सोशल मीडिया की ताकत दोनों को एक साथ उजागर कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read