Bharat Express DD Free Dish

संगीत सोम को ‘मानसिक रोगी’ कहना पड़ा भारी! मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर करणी सेना का हमला, थाने में बवाल

Muzaffarnagar News: बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम को मानसिक रोगी कहना सपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया. मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर करणी सेना ने हमला कर दिया. पुलिस ने गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: मेरठ के सरधना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम को मानसिक रोगी कहना सपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया. मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर करणी सेना ने हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान को पकड़ लिया है. दूसरी तरफ गौरव चौहान को छोड़ने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने में धरने पर बैठ गए हैं.

दरअसल आईपीएल ऑक्शन में शाहरुख खान की टीम केकेआर ने बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को 9 करोड़ रुपये में खरीदा है. जिसको लेकर संगीत सोम ने शाहरुख खान को देश का गद्दार बता दिया.

संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया था गद्दार

संगीत सोम ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, लेकिन इस मामले पर शाहरुख खान ने कोई बात नहीं की. उल्टा बांग्लादेश के क्रिकेटर को 9 करोड़ रुपये देकर खरीद लिया. यह देश के साथ गद्दारी है. ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है. संगीत सोम ने कहा कि बॉलीवुड और क्रिकेट के माध्यम से ही भारत विरोधी ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है.

पूर्व भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने उन्हें हारा हुआ मानसिक रोगी बता दिया. जिसपर करणी सेना उग्र हो गई और सपा जिलाध्यक्ष पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें- फिर विवादों में घिरे ’10 रुपये वाला बिस्कुट” वाले शादाब जकाती, मेरठ में उनकी एक्ट्रेस के पति का थाने में किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे सपा जिलाध्यक्ष

करणी सेना के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने यह हमला तब किया जब शाम के समय सपा कार्यकर्ता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और धार्मिक भेदभाव के खिलाफ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि वह इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं. अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है. फिलहाल सपा कार्यालय पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read