Bharat Express DD Free Dish

UP News: 10 दिन की दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार, ससुराल में मचा हड़कंप!

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शादी के 10 दिन बाद एक नवविवाहिता शॉपिंग के बहाने रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी के दस दिन बाद शॉपिंग के बहाने अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके की है, जहां पीड़ित पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, सैदपुरा गांव निवासी शमशेर चौहान की शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नामक युवती से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था और परिवार में भी खुशी का माहौल था. लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं पाईं.

शॉपिंग करने की जताई इच्छा फिर जो हुआ….

शमशेर के अनुसार, 14 जून को उसकी पत्नी खुशी ने सिर दर्द की शिकायत की और इलाज के लिए बाहर चलने को कहा. डॉक्टर को दिखाने के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बाजार पहुंचे, जहां कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए रुके.

शमशेर ने बताया कि रेस्टोरेंट में समोसे ऑर्डर करने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कहकर ऊपर की मंजिल की ओर चली गई. जब काफी देर तक वह नहीं लौटी, तो उसने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन खुशी का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला. तीसरी मंजिल तक जाकर भी जब उसका पता नहीं चला, तो शमशेर को अनहोनी की आशंका हुई.

बाद में शमशेर घर लौटा और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब लड़की के मायके वालों को इस बारे में बताया गया, तो उन्होंने भी बताया कि खुशी वहां भी नहीं पहुंची है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की मिशन रोजगार में बड़ी उपलब्धि, 8 साल में 2.16 लाख पुलिस भर्ती और 8 लाख ज्यादा लोगों को दी सरकारी नौकरी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read