होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आरएसएस वर्कर्स पर हमलावरों ने चाकू से पेट और छाती पर वार किए
Attack On RSS Workers: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक मंदिर में बीती रात जागरण के आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए. घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
बहरहाल, पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए मंदिर परिसर में लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है. घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा के नाम सामने आए हैं. इनके अलावा कुछ अन्य लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जयपुर के एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) के मुताबिक, एक CCTV फुटेज में मंदिर परिसर में नसीब चौधरी और उसका बेटा भीष्म चौधरी नजर आ रहे हैं. भीष्म चौधरी के हाथ में चाकू और लाठी दिखाई दे रही है, उस वक्त वे मंदिर परिसर में घुस रहे थे. उन पिता-पुत्र के साथ ही एक महिला भी मंदिर में दिखाई दे रही है. महिला की भूमिका भी संदिग्ध है. उससे पूछताछ की जाएगी.
चाकू से हमले की घटना से गुस्साई भीड़ ने देर रात को दिल्ली-अजमेर हाईवे को जाम कर दिया. पुलिस ने समझाइश के बाद रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया. वहीं, गुरुवार रात को ही मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा SMS अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
— भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…