Chhangur Baba, ED raids, Balrampur syndicate, religious conversion, money laundering, foreign funding, hawala network, Shahzad Sheikh, bank accounts in UAE, Axis Bank Dubai, HDFC UAE, Emirates NBD, Federal Bank Vostro, ED investigation, Mumbai raids, 2 crore transaction, Chhangur Baba aide Naveen
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर (Chhangur Baba) पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छांगुर से जुड़े बलरामपुर से लेकर मुंबई तक के ठिकानों पर आज (17 जुलाई) छापा मारा. ईडी की टीम ने कुल 14 जगहों पर छापेमारी की है.
कुल 14 ठिकानों पर ईडी की रेड
ईडी ने ये छापेमारी मुंबई में दो और बलरामपुर में 12 ठिकानों पर की है. ईडी की टीम ने हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग के मामले में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा में शहजाद शेख नामक शख्स से दो करोड़ की लेन-देन को लेकर ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इसमें एक नवीन नाम के शख्स के शामिल होने की बात भी कही जा रही है, जिसने शहजाद को दो करोड़ रुपये दिए थे. नवीन छांगुर का करीबी बताया जा रहा है.
Chhangur Baba का करीबी है नवीन
ईडी की जांच के दौरान छांगुर (Chhangur Baba) से जुड़े नवीन का नाम सामने आया था, जिसने अपने बैंक खाते से शहजाद शेख के अकाउंट में करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इसी सिलसिले में ईडी ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित कनाकिया पेरिस अपार्टमेंट और माहिम वेस्ट के रिजवी हाइट्स स्थित शहजाद शेख के घर पर छापेमारी की है.
बता दें कि धर्मांतरण मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि छांगुर (Chhangur Baba) के विदेशों में भी बैंक खाते हैं. ईडी को अब तक शारजाह, दुबई और UAE में कुल पांच बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिसमें शारजाह और दुबई में एक्सिस बैंक, यूएई में HDFC, Emirates एनडीबी बैंक और फेडरल बैंक (वास्ट्रो अकाउंट) का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें- मुंह खोला तो पहली बार क्या बोला छांगुर बाबा? ATS को बताए करोड़ों के ‘राज’
ईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि इन बैंक खातों के जरिए कब-कब और कितना पैसा कहां ट्रांसफर किया गया है. इतना ही नहीं, ईडी ये भी पता लगा रही है कि छांगुर के विदेशों में कितने एजेंट हैं और उनको की गई फंडिंग नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

