Bharat Express DD Free Dish

21 साल से था फरार, जब फिरोजाबाद पुलिस के सामने पड़ा तो हुआ ये हश्र

फिरोजाबाद में 21 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया. लंबे समय से आरोपी नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

Firozabad News

Firozabad News

विष्णु कुमार/फिरोजाबाद: फिरोजाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है जहां करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे और 50 हजार इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अलीगढ़ में पहचान छिपाकर ई-रिक्शा चला रहा था. कार्रवाई एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में हई, जबकि एएसपी सिटी रवि शंकर ने पूरी घटना की जानकारी दी. चलिए जानते है पूरा मामला:

21 साल बाद गिरफ्तारी हुई

पुलिस के अनुसार परवेज पिछले 21 सालों से फरार चल रहा था. उस पर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. पुलिस को उसकी लोकेशन की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गई. मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

तमंचा, कारतूस ,बाइक बरामद

घटना के बाद, एएसपी सिटी रवि शंकर ने बताया कि परवेज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया था और पहचान छिपाते हुए अलीगढ़ में ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन व्यापन कर रहा था. उसके आम नागरिक बनकर रहने की वजह से पुलिस को लगातार चकमा मिल रहा था. लंबे समय से फरारी काटने के बावजूद वह कानून की नजरों से बच नहीं सका और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की.

जिसके बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि आगरा रेंज के इस इनामी अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली है.

यह भी पढ़े: ‘साथ मिलकर काम करेंगे’; बांग्लादेश में जीत के बाद पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read