Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें तिथि, आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का समय, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

aaj-ka-panchang-27-november-2026

जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang 27 November 2026: आज 27 नवंबर, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है. आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने का विधान है. पंचांग के अनुसार, आज दोपहर में पुनर्वसु नक्षत्र की शुरुआत होगी. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बनेगा.

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा है. पंचांग से दिन की तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. आइए जानते हैं 27 नवंबर का पंचांग, पूजा के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

आज की तिथि

पंचांग के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 28 नवंबर की सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी. आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.

आद्रा के बाद शुरू होगा पुनर्वसु नक्षत्र

आज दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक आद्रा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा, जो 28 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

आज दोपहर 3 बजकर 8 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग भी शुरू होगा, जो 28 नवंबर की सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना रहती है.

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:17 से 6:05 बजे तक

अमृत काल: सुबह 6:14 से 7:39 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:52 से दोपहर 12:35 बजे तक

इन समयों को पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है.

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10:53 से दोपहर 12:14 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 2:55 से 4:15 बजे तक

कुलिक काल: सुबह 8:13 से 9:33 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 9:01 से 9:44 बजे तक

वर्ज्यम्: रात 1:59 से 3:26 बजे तक

मान्यता के अनुसार, राहुकाल और अन्य अशुभ समय में नए और महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

सूर्योदय: सुबह 6:52 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:36 बजे

चंद्रोदय: रात 8:32 बजे

आज चंद्रमा पूरे दिन और रात मिथुन राशि में संचार करेंगे. वहीं, सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism