UP News: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा कंजासा मोड़ पर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक राजेश प्रजापति, पुत्र अगम लाल प्रजापति, रात में घर से कुछ दूरी पर बने एक टपरी के नीचे सो रहे थे.
रात में हुआ हमला
रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजेश पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया. सिर पर किए गए वार इतने जोरदार थे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोगों को भी इसकी भनक देर से लगी.
मौके पर पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावर के बारे में सुराग मिल सके.
इलाके में दहशत
इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग दहशत में हैं और वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि माहौल शांत रखा जा सके.
ये भी पढ़ें-बंगाल के बाद गुजरात में एक्शन: अहमदाबाद में 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी निकले
मामले की जांच जारी
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

