Bharat Express DD Free Dish

डॉ दिनेश शर्मा ने बताया आज सड़कों पर क्यों है कांग्रेस?

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री यूपी डॉ दिनेश शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को जी राम जी बिल में राम का नाम हजम नहीं हो रहा है. उन्होंने आज कांग्रेस की इन हालातों का कारण भी बताया है.

Rajya Sabha MP Dr Dinesh Sharma targete Congress party Over G Ram G Act

कानपुर/लखनऊ: राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण रोजगार के लिए केंद्र सरकार का ‘वीबी-जी राम जी बिल’ एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि इस बिल में राम का नाम होना कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं. डॉ शर्मा ने कहा कि भाजपा राम की सेवा करने वाली पार्टी है और मोदी सरकार ने इस बिल को लाकर विपक्षियों की लूट-खसोट पर ताला लगा दिया है. अब गांव में लोगों को घर के पास ही 125 दिन का रोजगार मिलेगा.

डॉ शर्मा ने अटल जी की यादों को साझा करते हुए कहा कि वे बड़े राजनेता थे और मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है. उन्होंने कहा कि अटल जी कार्यकर्ताओं को जोड़ना जानते थे और उनका स्वभाव अत्यंत सरल था.

कांग्रेस को निशाने पर लिया

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश को बांटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में प्रदेश में अराजकता का वातावरण था, लेकिन अब योगी सरकार प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है. कांग्रेस अपने की आदत के कारण आज सड़क पर आ गई है.

ये भी पढ़ें: मैनपुरी की मैना: ट्रक पर गया पति..’फोनो लवर’ के साथ भागी संगीता, 10 साल पहले की ‘लव मैरिज’ से हैं 5 बच्चे

कांग्रेस पर कमजोर सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उस सरकार के समय में अमेरिका पाकिस्तान भारत को आँख दिखाते थे. पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमले का जवाब भारत के पीएम सफेद कबूतर उड़ाकर देते थे. अब अटल जी के सबसे बड़े शिष्य पीएम मोदी पाकिस्तान के हमले का घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत का संदेश साफ़ है की डरेंगे नहीं और सताने वाले को छोड़ेंगे भी नहीं.

उत्तर प्रदेश में बढ़ा रोजगार

डॉ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि योगी सरकार राज्य में ही रोजगार की सुविधा दे रही है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आज एक शेर की तरह प्रदेश को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं. विपक्ष की सरकारों के समय प्रदेश में अराजकता का वातावरण था. सत्ता में बैठे लोग जनता को बांट कर कुर्सी पर काबिज थे. उन्हें जनता की बेहतरी से कोई मतलब नहीं था. आज योगी सरकार बांटने में नहीं बल्कि प्रदेशवासियों का भविष्य संवारने के लिए कार्य कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read