Bharat Express DD Free Dish

मैनपुरी की मैना: ट्रक पर गया पति..’फोनो लवर’ के साथ भागी संगीता, 10 साल पहले की ‘लव मैरिज’ से हैं 5 बच्चे

Mainpuri Sangita Story: पति परदेस में कमाता रहा और पत्नी घर पर इश्क लड़ाती रही. 10 साल का प्यार और 5 बच्चे भी उसे रोक नहीं पाए और मैनपुरी की मैना लोन से भरी तिजोरी साफ कर प्रेमी संग भाग निकली. जानिए क्या है पूरा मामला?

Mainpuri Woman Sangita Cheated Husband And 5 Child For Her Mobile Lover Flees with Cash & Jewelry

Mainpuri Sangita Story: जीत कुमार/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. 10 साल पहले जिस प्रेमी के साथ कसमें-वादे खाकर लव मैरिज की थी, आज उसी पति और अपने 5 मासूम बच्चों को बिलखता छोड़ ‘मैनपुरी की मैना’ यानी संगीता अपने नए प्रेमी के संग फुर्र हो गई है.

ट्रक ड्राइवर पति और कानपुर वाला प्रेमी ( Mainpuri Sangita Ankul Case)

मामला Mainpuri शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले अंकुल का 10 साल पहले मेदेपुर की रहने वाली संगीता से प्रेम विवाह हुआ था. दोनों की गृहस्थी ठीक चल रही थी और उनके 5 बच्चे भी हैं. अंकुल पेशे से ट्रक ड्राइवर है और परिवार का पेट पालने के लिए अक्सर कई-कई दिनों तक शहर से बाहर रहता था.

पति की गैरमौजूदगी में संगीता की मोबाइल के जरिए कानपुर के रहने वाले एक युवक से बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे यह बातचीत ‘इश्क’ में बदल गई और संगीता ने अपनी 10 साल पुरानी शादी और 5 बच्चों की ममता को भूलने में देर नहीं लगाई.

पति के नाम का लोन का कैश लेकर फरार

संगीता सिर्फ भागी ही नहीं, बल्कि जाते-जाते पति को आर्थिक चोट भी पहुंचा गई. अंकुल के मुताबिक, संगीता घर में रखे सोने-चांदी के सारे जेवर समेट ले गई. इतना ही नहीं, उसने पति के नाम पर स्वीकृत 70,000 रुपये का लोन भी कैश कराया और वह रकम लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें: तोपों के सामने चाय की केतली! पाकिस्तान कांपा पर श्रवण नहीं; पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर के ‘नन्हा सरदार’ की कहानी

बिलख रही 2 साल की मासूम

मां के इस कदम ने सबसे गहरा जख्म उन 5 मासूम बच्चों को दिया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. सबसे छोटी बेटी महज 2 साल की है, जो भूख और मां की याद में लगातार बिलख रही है. पड़ोसियों की आंखों में भी बच्चों की हालत देखकर आंसू हैं. मोहल्ले के लोग कह रहे हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन इतना भी नहीं कि एक मां अपनी कोख से जन्मे बच्चों को यूं लावारिस छोड़ दे. पीड़ित पति अब अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है और अपनी पत्नी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read