UP News: रावण दहन के दिन संभल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरज रहा है. असमोली थाना क्षेत्र के गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे. इसी बुलडोजर से गिराया जा रहा है.
प्रशासन ने दिया था 30 दिन का समय
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के लिए चिन्हित है, जिस पर अवैध रूप से निर्माण कराया गया है. निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया. इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का फैसला लिया है.
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: संभल SP के.के. बिश्नोई ने कहा, “… यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस… https://t.co/MyEkUSRi7X pic.twitter.com/tLTgV6dZwK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
पुलिस छावनी में तब्दील है क्षेत्र
संभावित विरोध को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, 12 की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जिला प्रशासन ने पहले ही मैरिज हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. अब मस्जिद को इंतजामिया कमेटी की ओर से गिराया जाएगा. प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ पहले दिन बैठक कर उन्हें सुरक्षा और सतर्क रहने की जानकारी दी थी.
मौके पर डीएम और एसपी मौजूद
कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं. ड्रोन से भी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है. प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

