Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बोला हमला! कहा- जातिवाद की राजनीति लोकतंत्र के माथे पर कलंक

MLA Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति लोकतंत्र के मस्तक पर सबसे बड़ा कलंक है.

akhilesh yadav vs dr rajeshwar singh

पूर्व सीएम अखिलेश यादव और भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह.

MLA Rajeshwar Singh on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा जातिवाद की राजनीति लोकतंत्र के मस्तक पर सबसे बड़ा कलंक है. भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की राह में सबसे बड़ी बाधा जातिवाद है. सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने सपा सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिवाद की राजनीति समाज में वैमनस्यता और विभाजन के बीज बोती है.

‘जातिवाद’ की जकड़न में कराहता लोकतंत्र

उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ‘एक्स’ पर किए अपने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि ‘जातिवाद’ की जकड़न में कराहते लोकतंत्र को देखकर हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा व्यथित हो जाती होगी.

जातिवाद की राजनीति एक जहर

विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘जातिवाद’ अशिक्षित नेताओं की स्वकेंद्रित राजनीति का सबसे बड़ा हथियार है. साथ ही जातिवाद की राजनीति एक जहर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital