UP News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है. सिद्धार्थ इन्फ्राहाइट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर ने स्थानीय विधायक राज बाबू उपाध्याय और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कंपनी का कहना है कि विधायक ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और इनकार करने पर धमकाया.
कंपनी ने CM योगी को भेजा प्रार्थना पत्र
कंपनी को पीडब्ल्यूडी से विरसिंहपुर-पापरघाट शाहपुर-हरवंशपुर मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम मिला है. यह सड़क बाबा चौरासी आश्रम धाम तक जाती है. प्रोजेक्ट को 12 महीने में पूरा करना है. कंपनी ने अपने क्षेत्र में काम करने के इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र भी दिया गया है. और योगी जी को भी आई जी आर एस के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया है.
साइट पर धमकी और मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार, 16 अगस्त को विधायक ने कंपनी के मैनेजर को बुलाकर पैसों की मांग की. जब बात नहीं बनी तो विधायक खुद निर्माण स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को डराया-धमकाया. 17 अगस्त को उनके सहयोगी भूपेंद्र पांडेय, सर्वेश मिश्रा, आलोक पांडेय, सीटू पांडेय और कई अन्य लोग साइट पर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने कंपनी मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट की, मैनेजर का मोबाइल और 1.5 लाख रुपये नकद छीन लिए.
विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया इंकार
विधायक राज बाबू उपाध्याय ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया. उनका कहना है कि वह केवल काम की गुणवत्ता जांचने साइट पर गए थे. विधायक ने कहा कि कंपनी गड्ढा खोदकर सड़क बना रही थी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अगर हमारी बात मान ली जाती तो 25 लाख और कमीशन जैसी बातें सामने नहीं आतीं.”
पत्रकार -विधायक जी अधिकारी ने बताया की काम शुरू ही हुआ है तो अभी गुणवत्ता की बात कहा से आई ? -जवाब में विधायक जी ने दिव्य ज्ञान दिया – गुणवत्ता की जाँच में कमी मिली इस लिए गया था और क्रांति कर के आ गया – बाक़ी तो ये बहुत सज्जन है ये बात विधायक जी ने ख़ुद बताया -विधायक जी ने ये… https://t.co/SwebDfKLWs pic.twitter.com/uA5bl1KN3V
— Pawan Singh Sengar (@pawansengar) August 18, 2025
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का किया ऐलान, जानिए कौन हैं B Sudarshan Reddy?
कंपनी ने की FIR और सुरक्षा की मांग
कंपनी का आरोप है कि भूपेंद्र पांडेय ने साफ कहा कि जब तक विधायक की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक काम आगे नहीं बढ़ेगा. घटना के बाद कंपनी की डायरेक्टर ने पुलिस को शिकायत दी. उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. साथ ही आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



