Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी के सहारनपुर में लगे इस आम की कीमत उड़ा देगी आपके होश, 24 घंटे CCTV से होती है निगरानी, खासियत भी है जबरदस्त

किसान संदीप चौधरी का कहना है कि नौ महीने पहले इस आम के दो पौधे को कोलकाता से मंगाया था, एक पेड़ के लिए उन्होंने 7500 रुपये चुकाए थे. दोनों पेड़ को उन्होंने अपने ऑर्गेनिक बगीचे में लगाए.

Miyazaki mango

मियाजाकी आम.

यूपी के सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी के दो पेड़ों में लगे फल चर्चा में हैं. इस ‘मियाजाकी’ आम की कीमत प्रति किलो 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपये है.

यह आम जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुई है. इस आम का जापानी नाम ‘टाइयो नो टमैंगो’ है, इसका मतलब ‘सूर्य का अंडा’ है. संदीप चौधरी ने इस आम के दो पेड़ लगा रखे हैं. दोनों पेड़ों पर सिर्फ तीन आम लगे हैं. इस आम को वह बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहते हैं.

ये आम खान से कैंसर की बीमारी में राहत मिलती है

यह आम खाने में बेहद मीठा होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर है. इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी राहत मिलती है.

कोलकाता से मंगवाया पौधा

किसान संदीप चौधरी का कहना है कि नौ महीने पहले इस आम के दो पौधे को कोलकाता से मंगाया था, एक पेड़ के लिए उन्होंने 7500 रुपये चुकाए थे. दोनों पेड़ को उन्होंने अपने ऑर्गेनिक बगीचे में लगाए. पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट है. एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होगा. अगस्त में ये आम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.

बेचना नहीं चाहते हैं आम

संदीप कहते हैं कि उनके पास आम खरीदने के लिए फोन कॉल भी आ रहे हैं. सूरत के एक कपड़ा व्यापारी प्रवीण गुप्ता लगातार फोन कर इस आम को खरीदने की इच्छा जता रहे हैं. आम को खुद ही तोड़ने की बात भी कह रहे हैं. लेकिन वह इस आम को बेचना नहीं चाहते हैं. वो पेड़ के पहले फल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Russia Visit: गरबा करने वाले रूसी कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो

उन्होंने बताया कि आम की निगरानी के लिए पीटीजेड सीसीटीवी लगाया गया है, यह 360 डिग्री पर घूमता है. अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है. इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर चला जाता है. ये कैमरा सेंसर युक्त है, जो सोलर एनर्जी से चलता है. खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमेटिक सेव हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital