Bharat Express DD Free Dish

“देश में दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक…” यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप पर हंगामा, सीएम योगी का सपा पर हमला

UP News: विधानसभा में कोडीन सिरप को लेकर समाजवादी पार्टी ने हंगामा किया. सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सिरप का उत्पादन नहीं होता और मौतें दूसरे राज्यों से जुड़ी हैं. योगी ने सपा पर अवैध कारोबार का आरोप लगाया और बुलडोजर एक्शन की चेतावनी दी.

UP News: विधानसभा में बुधवार को कोडीन सिरप को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कोडीन सिरप का उत्पादन नहीं होता और अब तक किसी की मौत भी दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को सपा सरकार में लाइसेंस दिया गया था. योगी ने आगे कहा कि देश में दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक यहां. दिल्ली वाले विदेश भाग जाते हैं और यही ‘बबुआ’ भी करेंगे. वो लंदन चले जाएंगे. इस बयान पर सपा विधायकों ने आपत्ति जताई और वाकआउट कर दिया.

विपक्ष की आपत्ति

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि नेता सदन कभी-कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उनके पद के अनुरूप नहीं होते. वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष बार-बार मौतों की बात कर रहा है, जबकि यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है.

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सीएम ने किसी का नाम लेकर ‘नमूना’ नहीं कहा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई नेता ‘चोर-चोर’ का नारा लगाता है और दरोगा पूछता है कि नाम क्यों नहीं लिया.

सीएम योगी का जवाब

योगी ने कहा कि नकली दवा से मौत की कोई जानकारी सरकार के पास नहीं है. यूपी में केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं. इसका उत्पादन नहीं होता है. मौत के मामले तमिलनाडु में बने कफ सिरप से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें-बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल को राज्यपाल की मंजूरी, हर तीन महीने होगी बैठक, जानें नए कानून की अहम बातें

बुलडोजर की चेतावनी

योगी ने साफ कहा कि कफ सिरप का मामला अवैध डायवर्जन से जुड़ा है. इसे नशे के आदी लोगों तक पहुंचाया गया. इस मामले में 225 अभियुक्त नामजद और 78 गिरफ्तार किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा मामला सपा से जुड़ा है और NDPS कानून के तहत कार्रवाई होगी. योगी ने चेतावनी दी कि समय आने पर बुलडोजर भी चलेगा और तब चिल्लाना नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read