Bharat Express DD Free Dish

UP Assembly Election Survey: यूपी में 2027 में किसकी सरकार? भाजपा या सपा+ समझिए — कौन होगा अगला CM

UP ELECTION 2027 SURVEY: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ‘Vote Vibe’ के हालिया सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के अनुसार, वोट शेयर के मामले में बीजेपी गठबंधन 41.8% के साथ आगे है, वहीं मुख्यमंत्री पद की रेस में योगी आदित्यनाथ 43.4% समर्थन के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं.

UP Election 2027 Survey

'Vote Vibe' का ताजा सर्वे

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन राज्य का सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां लगातार तीसरी बार राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव भाजपा के विजय रथ को रोकने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं.

चाय की टपरी से लेकर वातानुकूलित दफ्तरों तक में यही चर्चा है कि 2027 में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी. इस बीच ‘Vote Vibe’ ने यूपी के मतदाताओं का मूड जानने के लिए एक विस्तृत सर्वे किया है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं सर्वे के ताजा आंकड़े.

1. 2027 में किस पार्टी/गठबंधन को कितना वोट शेयर?

सर्वे में जब जनता से पूछा गया कि वे 2027 के चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे, तो आंकड़ों में भाजपा नीत एनडीए (BJP+) गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि, सपा नीत इंडिया (SP+) गठबंधन भी मजबूती से टक्कर देता नजर आ रहा है.

  • भाजपा गठबंधन (BJP+): 41.8%
  • सपा गठबंधन (SP+): 38.7%
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP): 5.2%
  • अन्य क्षेत्रीय दल व निर्दलीय: 4.0%
  • अनिर्णीत / कह नहीं सकते: 10.3%

(नोट: वोट शेयर के मामले में बीजेपी और सपा गठबंधन के बीच करीब 3.1 प्रतिशत अंक का अंतर है, जबकि 10.3% अनिर्णीत मतदाता गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.)

2. उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जनता की पहली पसंद के सवाल पर मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं, जबकि अखिलेश यादव दूसरे स्थान पर हैं.

  • योगी आदित्यनाथ (BJP): 43.4%
  • अखिलेश यादव (SP): 35.5%
  • मायावती (BSP): 5.9%
  • प्रियंका गांधी (INC): 3.0%
  • अन्य: 6.0%
  • कह नहीं सकते: 6.3%

(नोट: सीएम पद की पसंद में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच 7.9 प्रतिशत अंक का अंतर है.)

3. क्या आपने तय कर लिया कि किसे वोट देंगे?

सर्वे में जब मतदाताओं से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपना मन पूरी तरह बना लिया है, तो बेहद दिलचस्प रुझान सामने आए:

  • हां, पूरी तरह तय कर लिया है: 64.4%
  • हां, पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है: 19.0%
  • अभी तय नहीं किया है: 8.7%
  • कह नहीं सकते: 8.0%

इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य के करीब 64.4% वोटर्स ने अपना मन बना लिया है, लेकिन लगभग 35.7% मतदाता ऐसे हैं जो एन चुनाव के वक्त अपना फैसला बदल सकते हैं या अभी फैसला लेने की प्रक्रिया में हैं.

यह भी पढ़िए: ‘अब राजनीति में ईमानदारी नहीं बची’, सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read