UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस 2026 इस बार एक नए और बड़े कलेवर में मनाया जाने वाला है. ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम के साथ होने वाला यह आयोजन न सिर्फ प्रदेश तक सीमित रहेगा, बल्कि देश-विदेश में बसे उत्तर प्रदेशवासियों को भी एक साझा मंच पर जोड़ने जा रहा है. 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय समारोह की गूंज फिजी से लेकर थाईलैंड तक सुनाई देगी.
यूपी दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के जरिए पूरे प्रदेश में किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस उत्सव का हिस्सा बन सके.
इस बार यूपी दिवस की सबसे खास बात होगी ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच पर आधारित इस पहल के तहत प्रदेश के सभी जिलों के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन एक ही जगह उपलब्ध होंगे. इसका मकसद उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान संस्कृति को न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के सामने पहचान दिलाना है. इसके साथ ही ‘एक जनपद-एक उत्पाद (ODOC)’ योजना के तहत शिल्पकारों के उत्पाद, हस्तशिल्प और जीआई टैग वाली वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी और बिक्री भी होगी.
यूपी दिवस के मंच से ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ भी प्रदान किए जाएंगे. शिक्षा, साहित्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच प्रमुख हस्तियों को यह सम्मान मिलेगा. वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों को भी पुरस्कृत किया जाएगा.
इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ODOC योजना की औपचारिक शुरुआत और सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिससे रोजगार और उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
इस साल यूपी दिवस की खास पहचान यह होगी कि इसे विदेशों में भारतीय दूतावासों और देश के अन्य राज्यों के लोकभवनों में भी मनाया जाएगा. फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रदेश की संस्कृति, निवेश के अवसरों और विकास यात्रा से जोड़ा जाएगा.
ये भी पढ़ें:संतों की पिटाई और योगी-मौर्य के अलग-अलग सुर, इन दो घटनाओं से बैकफुट पर आई यूपी सरकार
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…