Bharat Express DD Free Dish

राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, फिर जबरन बहन से करवाया ऐसा काम; 4 गिरफ्तार

Fatehpur Marriage Case: फतेहपुर जिले में एक हिंदू युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur Marriage Case

Fatehpur Marriage Case: फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह कराया गया. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?

हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नोहाइया गांव निवासी रामप्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनका बेटा राम मनोहर करीब चार-पांच साल पहले काम की तलाश में हरिद्वार गया था. वहां मंडी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मलवा थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरस्ती गांव निवासी तौफीक से हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई और एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हुआ.

आरोप है कि तौफीक ने राम मनोहर को अपनी बहन से शादी का लालच दिया. इस दौरान राम मनोहर और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी. इसके बाद युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसे मुनव्वर बना दिया गया और बंधक बनाकर निकाह करा दिया गया.

परिवार को धमकी, पुलिस की कार्रवाई

जब युवक के परिवार को इसकी जानकारी मिली तो वे उसके पास पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

Fatehpur Marriage Case

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी तौफीक, उसके पिता हकीम शाह, एक मौलवी समेत चार लोगों के खिलाफ धर्मांतरण कानून और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मां ने की इंसाफ की मांग

पीड़ित की मां ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे का धर्म बदलकर जबरन शादी कराई गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम में किया आमंत्रित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read