Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम में किया आमंत्रित

लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की और 10 मार्च 2025 को होने वाले ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया.

Rajeshwar Singh Meets CM Yogi

राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की

लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर 10 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले ‘सरोजनीनगर के विकास कार्यों का अवलोकन एवं सोलर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनकी ध्येयनिष्ठ संकल्पशक्ति, अदम्य कर्मठता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटल ओज को नवचेतना, सतत ऊर्जा और अविरल प्रेरणा का स्रोत बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे जनसेवा के पथ पर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है.

इस मुलाकात के दौरान, डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों का अवलोकन किया जा सके और सोलर ऊर्जा के संबंध में संवाद स्थापित हो सके.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सरोजनीनगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital