Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: खीरी में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन, MLA राजेश्वर सिंह रहे मौजूद

कार्यक्रम में MLA Rajeshwar Singh ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र स्तर बढ़ने और वायु प्रदूषण के कारण हो रही असमय मृत्यु दर पर गहरी चिंता जताई.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह.

रविवार को खीरी जनपद के पलिया कलां स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से आयोजित इस ‘एनवायरनमेंट वॉरियर – वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कर्टेन रेज़र’ कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने वाले योद्धाओं को प्रोत्साहित करना, एक विशेष कैलेंडर और वेबसाइट का विमोचन करना तथा जागरूकता को बढ़ावा देना था.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना थे. उनके कर-कमलों से महाविद्यालय में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ, जो सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 5 कंप्यूटर प्रदान कर स्थापित की गई है. साथ ही, महाविद्यालय के 5 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया.

कैलेंडर और वेबसाइट का विमोचन

इस अवसर पर ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स डॉट कॉम’ नामक वेबसाइट और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कैलेंडर का विमोचन किया गया. कैलेंडर में देश-विदेश में पर्यावरणीय महत्व की तिथियों को उजागर किया गया है. इसमें उपयोग किए गए सभी फोटो प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् श्री अंबिका मिश्रा द्वारा खींचे गए हैं.

सम्मान समारोह का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 फ्रंटलाइन स्टाफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही, तराई क्षेत्र के 30 वन वॉचरों को साइकिल प्रदान की गई. इसके अलावा, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण में अद्वितीय योगदान देने वाले प्रख्यात व्यक्तित्वों, श्री ललित वर्मा (फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व), डॉ. उत्कर्ष शुक्ला (उपनिदेशक, लखनऊ चिड़ियाघर), श्री कमलजीत सिंह (प्रबंध निदेशक, दुधवा आईएचसीएल सेलेक्ट), श्री बृजलाल (पर्यावरणविद्) और श्री अपूर्व गुप्ता (वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट)—को ‘प्राइड ऑफ तराई अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.

विधायक  राजेश्वर सिंह का संबोधन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र स्तर बढ़ने और वायु प्रदूषण के कारण हो रही असमय मृत्यु दर पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने बताया कि ग्लोबल फुटप्रिंट नेटवर्क के अनुसार, पृथ्वी के संसाधनों का उपभोग हर साल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ‘अर्थ ओवरशूट डे’ का दिन पहले आता जा रहा है.

डॉ. सिंह ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत की 60% युवा आबादी आने वाले 40 वर्षों तक देश का नेतृत्व करेगी.

मुख्य अतिथि का वक्तव्य

वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ शुरू किया गया है. उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त एवं यूपी रेरा अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य श्री रामेश्वर सिंह, पूर्व सांसद श्री जुगल किशोर, जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, एसएसपी खीरी श्री संकल्प शर्मा, श्रीमती शंकरी सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

सरकार के प्रयास

डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है. पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं और तराई क्षेत्र में कई विशेष संरक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने वाले व्यक्तियों व संगठनों को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल है. यह कार्यक्रम न केवल तराई क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.


ये भी पढ़ें: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग : पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का दौरा किया, युवाओं से बातचीत की


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital