Bharat Express DD Free Dish

UP News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो दर्दनाक हादसा, हादसे में छह की मौत, कई घायल

UP News: मथुरा जिले में शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें छह लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

UP News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो दर्दनाक हादसा, हादसे में छह की मौत, कई घायल - भारत एक्सप्रेस

Mathura, Yamuna Expressway, road accidents, Baldev Police Station, Eco car crash, bus-truck collision, fatalities, injured passengers, driver fatigue, police investigation, emergency response.

UP News: मथुरा जिले में शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर दो भीषण सड़क हादसे (Road Accident) हुए, जिनमें छह लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए. पहला हादसा बलदेव थाना (Baldev Police Station) क्षेत्र में माइलस्टोन 140 किमी पर हुआ, जहां एक ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको गाड़ी (Eco car) पलट गई. इसमें सवार सभी लोग दिल्ली (Delhi) से कानपुर (Kanpur) जा रहे थे. हादसे की लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल (hospital) भिजवाया. डॉक्टरों (Doctor) ने वहां पहुंचकर छह लोगों को मृत (Dead) घोषित किया, जबकि दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज जारी है.

दूसरे हादसे में करीब 30 लोग घायल

इसी रात दूसरा हादसा (Accident) बलदेव थाना क्षेत्र (Baldev Police Station Area) में ही माइलस्टोन 131 किमी पर हुआ, जहां दिल्ली (Delhi) से आगरा (Agra) जा रही एक बस (Bus) और ट्रक (truck) की भिड़ंत हो गई. टक्कर से बस में सवार करीब 30 लोग घायल (Injured) हो गए. दोनों हादसों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन (Administration) भी सक्रिय हो गया. घायलों का इलाज इलाज CHC छौली में हो रहा है और जिनको हल्की चोटें आई है उनको उनके घर भेजा रहा है.

प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ASP) जिला अस्पताल (District Hospital) पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए. ASP श्लोक कुमार (Shlok Kumar) ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों हादसे वाहन चालकों (Driver) को नींद आने के कारण हुए. इसके चलते गाड़ी पर नियंत्रण (Control) नहीं रहा और जानलेवा टक्कर (Fatal collision) हुई.

घटना की जांच जारी

पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाओं के पीछे कारणों को तलाशा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest