Bharat Express DD Free Dish

UP News: मुख्यमंत्री योगी के नाले वाले बयान पर क्या बोले सांसद रवि किशन ?

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा था कि रवि किशन (Ravi Kishan) मकान नाले के ऊपर बना है. जिसके बाद शुक्रवार को रवि किशन ने कहा कि…

UP News: मुख्यमंत्री योगी के नाले वाले बयान पर क्या बोले सांसद रवि किशन ? - भारत एक्सप्रेस

Ravi Kishan का बयान: CM Yogi Adityanath के नाले पर मकान वाले जिक्र पर सफाई, बोले—"मेरा घर GDA का है, नाला नहीं मिला; अतिक्रमण हटाने को लोग डर रहे हैं क्योंकि बुलडोज़र तैयार है।"

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा था कि रवि किशन (Ravi Kishan) का मकान नाले के ऊपर बना है. जिसके बाद शुक्रवार को रवि किशन ने कहा कि,

“मैं जिस मकान में रहता हूं वो मकान GDA का है. जहां तक नाले की बात है मैंने रात में ही चेक किया मुझे नाला नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा कि आपलोग भी चाहे तो नाला खोज सकते हैं. वहीं उन्होंने आगे कहा कि योगी मेरे जरिए पूरे प्रदेश के लोगों को संदेश दिए. जिसने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण (Encroachment) किया है वो अब हटा रहे हैं. उन्हें डर है क्योंकि बुलडोजर तैयार है.”

क्या बोले थे सीएम योगी ?

दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सभा में परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि,

“रामगढ़ ताल इलाके में जो मकान है वो नाले के ऊपर बना है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मैंने तो बहुत पहले ही कहा था कि जहां-जहां से पानी निकलने का रास्ता है वहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य ना किया जाए नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी होगी. मशीन ये पकड़ लेती है कि नाले के ऊपर कहां-कहां घर बना है.”

वायरल हो जाती है बात- रवि किशन

वहीं मुख्यमंत्री के बयान पर सांसद रवि किश ने कहा कि, “मैं एक एक्टर हूं और जन प्रतिनिधि भी हूं. इसलिए मेरे बारे में जब भी कोई बात होती है तो वह जल्दी ही वायरल हो जाती है. इससे एक फायदा होता है कि आम लोग तुरंत सावधान हो जाते हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर इसके लिए मुझे वायरल भी होना पड़े तो मैं तैयार हूं.”

इसे भी पढ़े- अब आधी कीमत पर मिलेगी ‘विलायती शराब’, जानें FTA लागू होने के बाद कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती

योगी जी मेरे लिए महाराज-रवि किशन

मुख्यमंत्री योगी के साथ सांसद और अभिनेता रवि किशन के साथ संबंधों पर कहा कि मेरे लिए वो महाराज जी है. मैं हमेशा से उनको महाराज जी ही कहता हूं. वो गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read