Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Police Exam 2024: इस तारीख को होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 67 जिलों में खुले 1,174 सेंटर

उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षार्थियों के लिए फेशियल रिकॉग्निशन नहीं होने पर एफआरआईएस कैप्चर करने की भी व्यवस्था की गई है.

UP Police-

फोटो- UP Police

UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को दो पालियों में होगी. परीक्षा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक से लेकर मानव सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा.

परीक्षा के दौरान ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि 23 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी जनपदीय पर्यवेक्षक (मजिस्ट्रेट) के रूप में कार्य करेंगे. उनके द्वारा परीक्षा केन्द्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्था भी की गई है.

जहां परीक्षार्थी ज्यादा, वहां पुलिस उपाधीक्षक रहेंगे

राजीव कृष्णा ने आगे बताया, प्रदेश के जिन सेंटर पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे, वहां पुलिस उपाधीक्षक तैनात रहेंगे. वहीं, एक हजार तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर इंस्पेक्टर और पांच सौ तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर सब इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है.

उड़न दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे: यूपीपीआरपीबी अध्यक्ष

यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष ने आगे बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़न दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे. वहीं, केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे. परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत जिलाधिकारी और शेष 50 प्रतिशत केंद्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) नियुक्त करेंगे.

Public Examination Bill

बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट, फेशियल रिकॉग्निशन होगा

प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने को लेकर उन्होंने बताया, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं पर्यवेक्षण की उचित व्यवस्था की गई है. फिजिकल फ्रिस्किंग, एचएचएमडी द्वारा फ्रिस्किंग, बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट एवं फेशियल रिकॉग्निशन के बाद ही केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.

अभ्यर्थी का आधार ऑथेंटिकेशन भी कराया जाएगा

फेशियल रिकॉग्निशन नहीं होने पर एफआरआईएस कैप्चर करने की भी व्यवस्था की गई है. फेशियल रिकॉग्निशन में संशय होने पर अभ्यर्थी का आधार ऑथेंटिकेशन कराया जाएगा. इसके अलावा सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ को निष्क्रिय करने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा कक्ष एवं केंद्र में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी.

परीक्षाएं 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को होंगी

बता दें कि यूपी सरकार 60,244 पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती कर रही है, जिसकी परीक्षाएं 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को प्रदेश के सभी 67 जनपदों के 1,174 सेंटर पर आयोजित की जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital