UP rain alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यह सिलसिला 1 जुलाई तक जारी रहेगा. इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है.
पश्चिमी यूपी में बरसात
मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.
पूर्वी यूपी में भी बरसात
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ब्लू अलर्ट का मतलब
मौसम विभाग ने 30 जून से 1 जुलाई तक पूर्वी यूपी में बारिश का ब्लू अलर्ट जारी किया है. ब्लू अलर्ट का अर्थ है कि इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें-PoK की सियासत: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में क्यों है अलग प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अपना झंडा?
गर्मी से राहत
पिछले कई दिनों से यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही थी. हालात ऐसे थे कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. अब बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और जल्द ही मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



