Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

UP News: गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर मारा गया.

UP News

UP News: गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर (बलराम ठाकुर) मारा गया. बलराम अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर उसे घेरकर एनकाउंटर में ढेर कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बलराम ने दो दिन पहले मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी. इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी. इस ऑपरेशन की अगुवाई एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत ने की. टीम ने पूरी तैयारी के साथ उसे पकड़ने की योजना बनाई थी.

इसे भी पढ़ें-यूपी में कब से होगी धान की खरीद? सामने आ गई तारीख, BJP सरकार ने किसानों के लिए फसल पर बढ़ा दी MSP

शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बलराम वेव सिटी के अंडरपास के पास मौजूद है. टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बलराम ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसे लगीं और वह मौके पर ही मारा गया. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के कार्यकाल में यह पहला बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-Chachi bhatija love story: चाची का आया भतीजे पर दिल, जिद में कर दिया ऐसा कांड जानकर पकड़ लेंगे माथा

बलराम ठाकुर पर कई संगीन मामले थे दर्ज

बलराम ठाकुर पर कई संगीन मामले दर्ज थे. वह इलाके में कारोबारियों से जबरन वसूली करता था और दहशत फैलाता था. पुलिस ने इस एनकाउंटर को फुल एंड फाइनल बताया है जिसमें अपराधी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया. इस कार्रवाई से गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले पस्त होने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital