Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में महिला शक्ति का जलवा, 13 जिलों की कमान महिला डीएम के हाथ

UP News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 13 जिलों की कमान महिला जिलाधिकारियों को सौंपी गई है. इससे यूपी देश में सबसे अधिक महिला डीएम वाले राज्यों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

UP News: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश के 13 जिलों की कमान महिला जिलाधिकारियों को सौंपी गई है. इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इस उपलब्धि के साथ यूपी देश में उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां सबसे अधिक महिला डीएम कार्यरत हैं और यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

जिम्मेदारी संभाल रहीं महिला अधिकारी

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महिला डीएम अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिजनौर में जसजीत कौर, देवरिया में दिव्या मित्तल, गोंडा में प्रियंका निरंजन, नोएडा में मेधा रूपम, बस्ती में कृतिका ज्योत्स्ना, बागपत में अस्मिता लाल, फतेहपुर में निधि गुप्ता वत्स, महोबा में गजल भारद्वाज, श्रावस्ती में अन्नपूर्णा गर्ग, हापुड़ में कविता मीना, रायबरेली में सरनीत कौर ब्रोका, फरुखाबाद में डॉ. अंकुर लाठर और अम्बेडकर नगर में ईशा प्रिया जिलाधिकारियों के रूप में कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें-तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की मुलाकात से बिहार की राजनीति में हलचल, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

महिलाओं की बढ़ती भूमिका

इन महिला अधिकारियों की नियुक्ति को प्रशासनिक पारदर्शिता और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है. यह बदलाव न केवल शासन व्यवस्था को मजबूत करता है बल्कि समाज में महिलाओं की कामयाबी की नई इबारत भी लिखता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital