Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

योगी सरकार का बड़ा फैसला: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा

UP News: योगी सरकार ने तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का फैसला किया है. इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा.

UP News: योगी सरकार महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है. इसी सिलसिले में अब तीन तलाक और एसिड अटैक जैसी त्रासदी झेल चुकी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने की तैयारी की जा रही है. सरकार चाहती है कि इन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिले. इसके साथ ही निराश्रित महिलाओं को भी इन योजनाओं में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

डाटा इकट्ठा करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने काम शुरू कर दिया है. विभाग इन पीड़ित और निराश्रित महिलाओं का विस्तृत डाटा तैयार कर रहा है ताकि पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जा सके. शासन स्तर पर इसके लिए दिशा-निर्देश और आदेश जारी करने की प्रक्रिया भी चल रही है.

योजनाओं से जोड़ने की तैयारी

महिला कल्याण विभाग द्वारा सत्यापित जानकारी जुटाई जा रही है. इसी आधार पर लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा. सरकार का मकसद है कि कोई भी पात्र महिला सिर्फ जानकारी की कमी या प्रक्रिया की जटिलता के कारण सरकारी सुविधाओं से वंचित न रह जाए. इसके लिए विभागों के बीच तालमेल भी बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बैठक में स्पष्ट कहा था कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिया जाए. साथ ही, इन महिलाओं और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं.

ये भी पढ़ें-‘अभिषेक हैं कौन?’ ममता के खास नेता ने ही ठोक दी TMC के ताबूत में आखिरी कील

सुरक्षित जीवन की ओर कदम

एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को लंबे समय तक इलाज और पुनर्वास की जरूरत होती है, जबकि तीन तलाक से प्रभावित महिलाएं सामाजिक और आर्थिक असुरक्षा झेलती हैं. ऐसे में आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देकर योगी सरकार उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital