Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lakhimpur: Sankata Devi Temple में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

लखीमपुर खीरी स्थित प्राचीन संकटादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में जयकारों की गूँज रही। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा भाव से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की। आने वाले नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा उत्साह और आस्था के साथ पूरे शहर में आयोजित होगी।

Also Read


Pension Mission Shakti Digital